बाबई: माखननगर तहसील के भृत्य की अनुपस्थिति अवधि को अकार्य दिवस माना गया, किया गया दंडित
शुक्रवार को जनसंपर्क कार्यालय नर्मदापुरम से मिली जानकारी के मुताबिक अजेय उईके, भृत्य तहसील कार्यालय माखननगर को 25 जुलाई 2023 से 19 दिसंबर 2023 तक लगातार बगैर अनुमति के अनाधिकृत रूप से कार्य से अनुपस्थित रहने पर व कोई ठोस दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किये जाने के कारण मध्यप्रदेश शासन सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देशों के अनुसार दंडित किया गया ।