बाबई: माखननगर नगरपरिषद के कार्यालय में सफाई मित्र सुरक्षा शिविर का आयोजन, सफाईकर्मियों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
गुरुवार को स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024 के अंतर्गत माखननगर नगरपरिषद कार्यालय में लगभग 11 बजे सफाई मित्र सुरक्षा शिविर का आयोजन किया गया।इस दौरान शिविर मे माखननगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉ और उनकी टीम द्वारा माखननगर नगरपरिषद के समस्त सफाई कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया एवं सभी कर्मचारियों को सफाई और स्वास्थ्य की सुरक्षा हेतु समझाइश दी।