10 जून को जिला नियोजन कार्यालय में लगेगा एकदिवसीय रोजगार कैंप
लखीसराय। जिला मुख्यालय स्थित जिला नियोजन कार्यालय परिसर में आगामी 10 जून को एकदिवसीय रोजगार कैंप का आयोजन किया जाएगा। इस रोजगार कैंप के माध्यम से बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।जिला नियोजन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, फ्रीडम एम्प्लॉयबिलिटी एकेडमी द्वारा आयोजित इस कैंप में शिक्षक पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया संचालित की जाएगी। संस्थान की ओर से कुल 10 रिक्त पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।रोजगार कैंप में भाग लेने के इच्छुक अभ्यर्थियों से निर्धारित तिथि पर आवश्यक शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, बायोडाटा एवं अन्य जरूरी दस्तावेजों के साथ उपस्थित होने की अपील की गई है। जिला नियोजन कार्यालय ने जिले के अधिक से अधिक बेरोजगार युवाओं से इस अवसर का लाभ उठाने का आग्रह किया है।यह रोजगार कैंप युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराने तथा उन्हें स्वरोजगार एवं निजी क्षेत्र में रोजगार के बेहतर अवसरों से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।