Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
image
image

पशु सखियों को डेयरी प्रबंधन का प्रशिक्षण, प्रमाण पत्र वितरित लखीसराय। जीविका, लखीसराय एवं बरौनी डेयरी, बेगूसराय के संयुक्त तत्वावधान में जीविका जिला कार्यालय स्थित सभागार में पशु सखियों के लिए एक दिवसीय गैर-आवासीय डेयरी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पशु सखियों की क्षमता वृद्धि कर ग्रामीण परिवारों की आय बढ़ाने में उनकी भूमिका को और अधिक सशक्त बनाना था। प्रशिक्षण के दौरान डेयरी प्रबंधन, पशु स्वास्थ्य, स्वच्छ दुग्ध उत्पादन, पशु पोषण एवं आहार प्रबंधन तथा डेयरी आधारित आजीविका संवर्धन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में बरौनी डेयरी, बेगूसराय के प्रशिक्षक कुमार अखिलेश मोहन, रॉली प्रिया एवं डॉ. कुंदन कुमार ने प्रतिभागियों को व्यावहारिक एवं तकनीकी जानकारी प्रदान की। वहीं, जिला परियोजना प्रबंधक श्रीमती अनीता कुमारी, प्रबंधक (पशुधन) रोहित कुमार एवं प्रबंधक (कृषि) रोहित कुमार ने डेयरी विकास कार्यक्रम की आवश्यकता, महत्व और संभावनाओं पर प्रकाश डाला। प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागी पशु सखियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। वक्ताओं ने कहा कि वैज्ञानिक डेयरी प्रबंधन और पशुपालन के माध्यम से ग्रामीण परिवारों की आय में वृद्धि के साथ-साथ स्वरोजगार के नए अवसर भी सृजित किए जा सकते हैं।

Lakhisarai, Lakhisarai | Jun 24, 2026

MORE NEWS

अभियोजन मामलों में तेजी लाने के निर्देश, लंबित मामलों की नियमित समीक्षा होगी : डीएम
लखीसराय। जिला पदाधिकारी  शैलेंद्र कुमार की अध्यक्षता में अभियोजन से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें न्यायालयों में लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन और अभियोजन व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया।
बैठक में डीएम ने सभी विधि पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि नियमानुसार प्रशिक्षण की कार्रवाई समय पर सुनिश्चित करें तथा लंबित मामलों के निष्पादन के लिए संबंधित न्यायालयों से समन्वय स्थापित करें। उन्होंने विशेष रूप से साक्ष्य एवं बहस के स्तर पर लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निष्पादित करने का निर्देश दिया। साथ ही ऐसे मामलों की अद्यतन जानकारी समाहरणालय को उपलब्ध कराने को कहा, ताकि जिला स्तरीय मॉनिटरिंग समिति (डीएलएमसी) की बैठक में उसकी समीक्षा की जा सके।
डीएम ने अन्य कारणों से लंबित मामलों की विस्तृत सूची भी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया तथा कहा कि किसी प्रकार की समस्या होने पर संबंधित पदाधिकारी सीधे समन्वय स्थापित करें। वहीं पुलिस अधीक्षक को अपने स्तर पर लंबित मामलों की नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में यह भी सामने आया कि विभिन्न विभागों द्वारा मासिक प्रतिवेदन समय पर उपलब्ध नहीं कराए जा रहे हैं, जिससे उच्च स्तर पर रिपोर्ट भेजने में विलंब हो रहा है। इस पर नाराजगी जताते हुए डीएम ने लोक अभियोजक, विशेष लोक अभियोजकों एवं सभी विधि पदाधिकारियों को प्रत्येक माह की 2 तारीख तक अद्यतन मासिक प्रतिवेदन निर्धारित प्रपत्र में अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
स्पीडी ट्रायल से जुड़े लंबित मामलों की समीक्षा के दौरान डीएम ने चिंता व्यक्त की। बताया गया कि संबंधित न्यायालय के रिक्त रहने के कारण मामलों के निष्पादन में बाधा उत्पन्न हो रही है। इस पर उन्होंने लंबित मामलों में शीघ्र आरोप गठन की प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया।गवाहों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए थाना-वार नोटिस एवं वारंट तामिला सूची तैयार कर चौकीदारों के माध्यम से तामिला कराने का निर्देश दिया गया। वहीं लंबित नोटिसों के निष्पादन के लिए पुलिस अधीक्षक को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।बैठक के अंत में डीएम ने सिविल सर्जन को सभी लंबित इंजरी रिपोर्ट संबंधित न्यायालयों एवं विधि पदाधिकारियों को समय पर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया, ताकि मामलों के निष्पादन में तेजी लाई जा सके।बैठक में अपर समाहर्ता नीरज कुमार, वरीय उपसमाहर्ता जिला विधि शाखा प्राची कुमारी, पुलिस उपाधीक्षक, जिला अभियोजन पदाधिकारी, सभी विशेष लोक अभियोजक एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

अभियोजन मामलों में तेजी लाने के निर्देश, लंबित मामलों की नियमित समीक्षा होगी : डीएम लखीसराय। जिला पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार की अध्यक्षता में अभियोजन से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें न्यायालयों में लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन और अभियोजन व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया। बैठक में डीएम ने सभी विधि पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि नियमानुसार प्रशिक्षण की कार्रवाई समय पर सुनिश्चित करें तथा लंबित मामलों के निष्पादन के लिए संबंधित न्यायालयों से समन्वय स्थापित करें। उन्होंने विशेष रूप से साक्ष्य एवं बहस के स्तर पर लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निष्पादित करने का निर्देश दिया। साथ ही ऐसे मामलों की अद्यतन जानकारी समाहरणालय को उपलब्ध कराने को कहा, ताकि जिला स्तरीय मॉनिटरिंग समिति (डीएलएमसी) की बैठक में उसकी समीक्षा की जा सके। डीएम ने अन्य कारणों से लंबित मामलों की विस्तृत सूची भी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया तथा कहा कि किसी प्रकार की समस्या होने पर संबंधित पदाधिकारी सीधे समन्वय स्थापित करें। वहीं पुलिस अधीक्षक को अपने स्तर पर लंबित मामलों की नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए गए। बैठक में यह भी सामने आया कि विभिन्न विभागों द्वारा मासिक प्रतिवेदन समय पर उपलब्ध नहीं कराए जा रहे हैं, जिससे उच्च स्तर पर रिपोर्ट भेजने में विलंब हो रहा है। इस पर नाराजगी जताते हुए डीएम ने लोक अभियोजक, विशेष लोक अभियोजकों एवं सभी विधि पदाधिकारियों को प्रत्येक माह की 2 तारीख तक अद्यतन मासिक प्रतिवेदन निर्धारित प्रपत्र में अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। स्पीडी ट्रायल से जुड़े लंबित मामलों की समीक्षा के दौरान डीएम ने चिंता व्यक्त की। बताया गया कि संबंधित न्यायालय के रिक्त रहने के कारण मामलों के निष्पादन में बाधा उत्पन्न हो रही है। इस पर उन्होंने लंबित मामलों में शीघ्र आरोप गठन की प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया।गवाहों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए थाना-वार नोटिस एवं वारंट तामिला सूची तैयार कर चौकीदारों के माध्यम से तामिला कराने का निर्देश दिया गया। वहीं लंबित नोटिसों के निष्पादन के लिए पुलिस अधीक्षक को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।बैठक के अंत में डीएम ने सिविल सर्जन को सभी लंबित इंजरी रिपोर्ट संबंधित न्यायालयों एवं विधि पदाधिकारियों को समय पर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया, ताकि मामलों के निष्पादन में तेजी लाई जा सके।बैठक में अपर समाहर्ता नीरज कुमार, वरीय उपसमाहर्ता जिला विधि शाखा प्राची कुमारी, पुलिस उपाधीक्षक, जिला अभियोजन पदाधिकारी, सभी विशेष लोक अभियोजक एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Lakhisarai, Lakhisarai | Jun 24, 2026

लखीसराय उत्पाद विभाग की कार्रवाई में एक शराब तस्कर और नौ शराबी गिरफतार।

लखीसराय उत्पाद विभाग की कार्रवाई में एक शराब तस्कर और नौ शराबी गिरफतार।

Lakhisarai, Lakhisarai | Jun 24, 2026

लखीसराय जिले में पांच जगहों छापेमारी कर उत्पाद पुलिस द्वारा एक शराब त*स्कर एवं 9 शराबी को गिरफ्तार किया गया #bihar #lakhisarai #Crime #Excise #police

लखीसराय जिले में पांच जगहों छापेमारी कर उत्पाद पुलिस द्वारा एक शराब त*स्कर एवं 9 शराबी को गिरफ्तार किया गया #bihar #lakhisarai #Crime #Excise #police

Lakhisarai, Lakhisarai | Jun 24, 2026