बिछिया: मोतीनाला स्कूल में वित्तीय साक्षरता शिविर, छात्रों को बैंकिंग योजनाओं और साइबर फ्रॉड से बचाव की जानकारी दी गई
मवई विकासखंड के हायर सेकेंडरी स्कूल मोतीनाला में शनिवार, 22 अगस्त को शाम 4:30 बजे वित्तीय साक्षरता शिविर आयोजित किया गया। वित्तीय साक्षरता केंद्र मंडला की ओर से आयोजित शिविर में विद्यार्थियों को बैंकिंग योजनाओं, बचत और सुरक्षित डिजिटल बैंकिंग की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में आरसेटी डायरेक्टर राजेश राय, सेंट्रल बैंक शाखा मोतीनाला के शाखा प्रबंधक मौजूद रहे l