त्यौहारों को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए पीस कमेटी की बैठक
ASP मेविस टॉक ने धर्मगुरुओं से की वार्ता
*बांदा।आगामी त्यौहारों और बरावफ़ात को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने के उद्देश्य से थाना कोतवाली नगर में _पीस कमेटी_ की बैठक आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता _सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर मेविस टॉक_ ने की। इस दौरान शहर के सभी धर्मगुरुओं, संभ्रान्त व्यक्तियों और गणमान्य नागरिकों से संवाद किया गया।
ASP टॉक ने कहा कि _त्यौहार हमारी एकता और भाईचारे का प्रतीक हैं।_ सभी लोग आपसी समन्वय के साथ जुलूस, ताजिया और धार्मिक कार्यक्रम निर्धारित मार्ग और समय से ही निकालें। किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।उन्होंने पुलिस-प्रशासन द्वारा की गई सुरक्षा व्यवस्थाओं के बारे में भी जानकारी दी। बैठक में मौजूद लोगों ने त्यौहारों को शांतिपूर्वक मनाने और पुलिस का सहयोग करने का आश्वासन दिया।इस अवसर पर कोतवाली प्रभारी सहित अन्य पुलिस अधिकारी और बड़ी संख्या में शहर के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Atarra, Banda | Aug 20, 2026