बेल्थरा रोड: इब्राहिमपट्टी पावरग्रिड कॉलोनी में दो जेई के कमरों का ताला तोड़कर लाखों के गहनों की चोरी, तीन अन्य कमरों का भी टूटा ताला
भीमपुरा थाना अंतर्गत इब्राहिमपट्टी पावरग्रिड के कॉलोनी में आधी रात को चोरों ने चोरी की बड़ी घटना को अंजाम दिया और लाखों के गहनों पर हाथ साफ कर निकल भागे। साथ ही तीन अन्य कमरों का भी ताला तोड़कर चोरी का प्रयास किया गया। पावरग्रिड के वरिष्ठ महाप्रबंधक दीपक सिंह ने मामले की लिखित सूचना भीमपुरा थाना पुलिस को दी और कार्रवाई की अपील की।