बेल्थरा रोड: स्नेहा हत्याकांड को लेकर राष्ट्रीय समानता दल ने बेल्थरारोड में पदयात्रा की, तहसील पर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
वाराणसी हॉस्टल में हुए चर्चित स्नेहा हत्याकांड के दोषियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर राष्ट्रीय समानता दल ने मंगलवार को एक बजे बेल्थरारोड में पदयात्रा निकाला और हत्याकांड का खुलासा एवं पीड़ित परिवार को एक करोड़ की मुआवजा की मांग की। राष्ट्रीय समानता दल के प्रदेश अध्यक्ष संजयदीप कुशवाहा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं का जत्था जिला पंचायत डाकबंगला से निकला।