बेल्थरा रोड: अखोप गांव के पास मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार वृद्ध हुआ जख्मी, बाइक हुई क्षतिग्रस्त
उभांव थाना के अखोप गांव के पास मुख्य मार्ग पर मंगलवार दोपहर साढ़े 12 बजे के आसपास तेज रफ्तार कार के टक्कर से बाइक सवार इंद्रदेव 60 वर्ष गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिन्हें उपचार के लिए तत्काल सीयर सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद चिंताजनक हालत में उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।