बेल्थरा रोड: तहसील क्षेत्र के संवेदनशील परीक्षा केंद्रों का SDM ने किया निरीक्षण, कक्ष निरीक्षकों को आईडी कार्ड पहनने के दिए निर्देश
पुलिस प्रशासन की चौकसी एवं सीसी टीवी कैमरे की निगरानी में सोमवार को शाम 5 बजे के आसपास तहसील क्षेत्र के करीब 32 परीक्षा केंद्रों पर यूपी बोर्ड के हाइस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा पहले दिन सकुशल शांतिपूर्वक संपन्न हो गई। एसडीएम निशांत उपाध्याय ने नायब तहसीलदार अनिल कुमार यादव के साथ हाइस्कूल के हिंदी की परीक्षा जायजा लिया।