बेल्थरा रोड: दुर्गेश कुमार बने नायब तहसीलदार भीमपुरा, अनिल कुमार को मिला सीयर का चार्ज
बेल्थरारोड में तैनात हुए नए नायब तहसीलदार दुर्गेश कुमार को भीमपुरा की जिम्मेदारी दी गई है। एसडीएम निशांत उपाध्याय के निर्देश पर तहसील में सोमवार को 11 बजे के आसपास नवीन तैनात दुर्गेश कुमार को भीमपुरा का नायब तहसीलदार बनाया गया। जिसका आदेश भी एसडीएम ने जारी कर दिया। जबकि भीमपुरा की अब तक जिम्मेदारी देख रहे अनिल यादव को सीयर का नायब तहसीलदार बनाया गया।