बेल्थरा रोड: उभांव थाना गेट के सामने स्कूटी से घर जा रहे व्यक्ति को ट्रक ने कुचला, स्कूटी ट्रक के नीचे फंसी
उभांव थाना गेट के सामने ही मंगलवार को साढ़े तीन बजे के आसपास तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार को कुचल दिया। जिससे स्कूटी सवार सुरेंद्र सिंह ग्राम मझवलिया निवासी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना खतरनाक था कि ट्रक के नीचे ही स्कूटी फंस गई और भागने के चक्कर में स्कूटी को घसीटते हुए ट्रक करीब 100 मीटर आगे तक बढ़ गई।