पटना ग्रामीण: वक्फ संशोधन कानून के समर्थन में विद्यापति भवन में सभा, भाजपा के बड़े नेता रहे मौजूद
विद्यापति भवन में भाजपा के मीडिया प्रभारी दानिश इकबाल के द्वारा वक्फ संशोधन कानून के समर्थन में गुरुवार को सभा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी समेत भाजपा के तमाम बड़े नेता मौजूद रहे। मामले की जानकारी गुरुवार दोपहर 3:11 बजे सोशल मीडिया के माध्यम से सम्राट चौधरी ने दी है।