पटना ग्रामीण: ‘20 साल देख लिए...अब नहीं चलेंगे चचा नीतीश’ : पटना की सड़कों पर प्रदेश युवा कांग्रेस ने लगाए पोस्टर
एक बार फिर राजधानी पटना की सड़कों पर बिहार के सीएम नीतीश कुमार के खिलाफ पोस्टर लगाये गये हैं। गुरुवार की सुबह 10:00 बजे बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस की ओर से पटना की सड़कों पर सीएम नीतीश कुमार के खिलाफ पोस्टर लगाये गये हैं। पोस्टर में लिखा गया है - देख लिया है 20 साल...नहीं चलेंगे चचा नीतीश।