पटना ग्रामीण: महागठबंधन की अहम बैठक शुरू, तेजस्वी यादव पहुंचे राजद कार्यालय
राजद कार्यालय में बैठक को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव राजद कार्यालय पहुंचे। राजद कार्यालय में महागठबंधन के तमाम नेता मौजूद है। जहां गुरुवार दोपहर करीब 2:30 बजे से बैठक चल रही है। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर महागठबंधन की यह पहली बैठक है और यह बैठक काफी अहम मानी जा रही है। इस बैठक में बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर रणनीति बनाई जाएगी।