पटना ग्रामीण: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर को जयंती पर श्रद्धांजलि दी
गुरुवार की सुबह 10:00 बजे पूर्व प्रधानमंत्री सचन्द्रशेखर के जन्म दिवस के अवसर पर पटना में राजकीय जयंती समारोह का आयोजन बहादुरपुर हाउसिंग कॉलोनी पार्क में किया गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया एवं भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।