पटना ग्रामीण: चंद्रशेखर पार्क को लेकर स्थानीय लोगों ने किया हंगामा, स्थानीय लोगों और पटना डीएम के बीच हुई तू-तू मैं-मैं #jansamasya
बहादुरपुर हाउसिंग कॉलोनी स्थित चंद्रशेखर पार्क को लेकर स्थानीय लोगों मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यक्रम के दौरान गुरुवार को हंगामा किया और नाराजगी जाहिर की। दरअसल स्थानीय लोगों का कहना है कि चंद्रशेखर पार्क के जमीन को निजी स्कूल को दे दिया गया है जिसकी वजह से वहां ना तो लोग टहलने जा पाते हैं और ना ही फिजिकल की तैयारी करने वाले बच्चे दौड़ ही पाते हैं।