पटना ग्रामीण: शिक्षा विभाग के ACS एस सिद्धार्थ ने विमान सेसना 172 में अकेले भरी उड़ान, सोशल मीडिया पर फोटो किया शेयर
बिहार शिक्षा विभाग के ACS एस. सिद्धार्थ ने सेसना 172 विमान में अकेले उड़ान भरा है। गुरुवार को करीब सुबह 10 बजे उन्होंने अपने सोशल मीडिया पेज पर तस्वीर भी डाली है। अब यह चर्चा का विषय बन गया है कि आईएएस अधिकारी एस सिद्धार्थ विमान उड़ाना भी जानते हैं। इस तस्वीर में एस सिद्धार्थ पायलट की ड्रेस में नजर आ रहे हैं।