प्रतापगढ़: सिंधौरी सौरभ हत्याकांड: 60 घंटे बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए, शव लेकर रवाना
सिंधौरी गांव के संविदा कंप्यूटर ऑपरेटर सौरभ विश्वकर्मा की हत्या के बाद 60 घंटे तक चला गतिरोध समाप्त हो गया है। रविवार सुबह 10 बजे भाजपा नेताओं और प्रशासन के आश्वासन के बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए शव को श्रृंगवेरपुर घाट लेकर रवाना हुए। पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और आरोपियों से जुड़ी कोटे की दुकान को भी सील कर दिया गया है।