पिपरई: पिपरई पुलिस ने 70 लीटर कच्ची शराब के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार
पिपरई में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 70 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब और मोटरसाइकिल जब्त की है। पुलिस प्रशासन ने सोमवार को दोपहर लगभग दो बजे प्रेस नोट जारी कर बताया कि मामले में ग्राम मारोन निवासी गजराम अहिरवार को गिरफ्तार किया गया है।