जशपुर: मुड़ा बहला पंचायत में लाखों के कथित भ्रष्टाचार का आरोप, आधा-अधूरा निर्माण और पूरा भुगतान, आखिर किसकी शह पर चल रहा खेल?
जशपुर जिले के पत्थलगांव अंतर्गत ग्राम पंचायत मुड़ा बहला में लाखों रुपये के कथित भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। पंचायत के निर्माण कार्यों में अनियमितता, फर्जी बिल, संदिग्ध जियो-टैगिंग और गुणवत्ताविहीन निर्माण को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। आरोप है कि कई निर्माण कार्य आधे-अधूरे पड़े हैं, लेकिन उनके एवज में पूरा भुगतान कर दिया गया। वहीं पंचायत के निर्वाचित स