माकड़ोन: भोपाल में मंत्री गौतम टेटवाल से पूर्व विधायक ताराचंद गोयल और माकडोंन के रहवासियों ने क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा की
Makdon, Ujjain | Aug 4, 2026 मंगलवार शाम 5:00 बजे तराना के पूर्व विधायक ताराचंद गोयल और माकडोंन क्षेत्र के रहवासियों ने प्रदेश के कौशल विकास मंत्री और उज्जैन के प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल से मुलाकात की। इस दौरान तराना विधानसभा के जनप्रतिनिधि भी साथ रहे। क्षेत्र की समस्याओं और विकास को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई।"