👉#आरएमएल इंस्टीट्यूशंस में कार्निवल फिएस्टा की धूम, विद्यार्थियों ने लगाए 30 आकर्षक स्टॉल
--#एडीएम एफआर ने फीता काटकर किया शुभारंभ, विद्यार्थियों की रचनात्मकता और उद्यमशीलता को सराहा
शाहजहांपुर।आरएमएल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में विद्यार्थियों की प्रतिभा और रचनात्मकता को मंच देने के उद्देश्य से भव्य कार्निवल फिएस्टा का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने करीब 30 आकर्षक स्टॉल लगाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। खान-पान, विभिन्न व्यंजनों, पान और मनोरंजक खेलों के स्टॉल लोगों के आकर्षण का केंद्र रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एडीएम एफआर अरविंद कुमार ने फीता काटकर किया। इस दौरान विशिष्ट अतिथि के रूप में पुवायां नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी कल्पना शर्मा, तहसीलदार अंगराज, प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र कुमार रावत, चौकी प्रभारी बड़ागांव रमेश कुमार वर्मा और बैंक ऑफ बड़ौदा के शाखा प्रबंधक नितिन पाल मौजूद रहे।संस्थान की चेयरपर्सन वर्षा गोस्वामी और नगर पालिका अध्यक्ष संजय गुप्ता ने मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों का बुके और शॉल भेंटकर स्वागत किया। इसके बाद मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों की ओर से लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया और उनके प्रयासों की सराहना की।एडीएम एफआर ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, रचनात्मकता, टीम भावना और प्रबंधन क्षमता का विकास होता है। साथ ही उन्हें पढ़ाई के साथ व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करने का अवसर मिलता है। विद्यार्थियों ने अपने बनाए व्यंजनों और मनोरंजक गतिविधियों के माध्यम से अपनी कार्यक्षमता एवं उद्यमशीलता का परिचय दिया।पूरे कार्यक्रम में उत्साह और उल्लास का माहौल रहा। अंत में संस्थान की ओर से सभी अतिथियों, विद्यार्थियों और आयोजन में सहयोग करने वालों का आभार व्यक्त किया गया।
Varsha Goswami
Shahjahanpur, Shahjahanpur | Nov 23, 2026