'धरती पुत्र के लाल अखिलेश, जियो हजारों साल अखिलेश', सपा चीफ ने तलवार से काटा 53 किलो का केक
उत्तर प्रदेश के लखनऊ में आज समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव का 53वां जन्मदिन धूम-धाम से मनाया गया, लेकिन सबसे खास आकर्षण रहा खुद अखिलेश यादव द्वारा 53 किलो का केक तलवार से काटने का. इस केक को काटने के लिए खास इंतजाम पार्टी नेताओं ने किए थे, जिस पर अखिलेश यादव ने भी कार्यकर्ताओं को निराश नहीं किया और सबके साथ केक काटा. जब सपा चीफ केट काट रहे थे तो 'धरती पुत्र के लाल अखिलेश, जियो हजारों साल अखिलेश' गाना बज रहा था.
अखिलेश यादव द्वारा 53 किलो का केक तलवार से काटने का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है. उनके समर्थक और सपा के कई नेता ये वीडियो अपने-अपने हैंडल पर शेयर कर अपने नेता को बधाई दे रहे हैं।
प्राप्त: सोशल मीडिया और ABP न्यूज़
#akhileshyadav #samajwadipartyofficial #uttarpradesh #orai #jalaun
Orai, Jalaun | Jul 1, 2026