Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
बीजेपी
Uttar_pradesh
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Telangana
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh

झांसी में भड़की भीषण आग, मौके पर फायर सर्विस यूनिट ने पाया काबू झांसी में सुभाषगंज के गांधी बाजार स्थित चौधरी पेंट हाउस पर बुधवार शाम अचानक आग भड़क उठी। आग की लपटे बाहर आने पर पूरी मार्केट में खलबली मच गई। आनन-फानन में फायर ब्रिगेड की गाड़ियां बुलवाई गई। आग ने धीरे-धीरे फैलते हुए पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटे और धुआं दूर से दिखाई पड़ रहा था। आग बुझाने के लिए दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर बुलाई गई थी। आसपास की दुकानों को भी पुलिस ने खाली कर लिया था। आग तेजी से आसपास के इलाकों में फैल रही थी। तत्काल सूचना मिलते ही मुख्य अग्निशमन अधिकारी झाँसी घटना स्थल पे पहुँचे और उनके नेतृत्व में फायर सर्विस यूनिटों द्वारा आग को पूर्ण रूप से बुझाया गया।कोई जनहानि नहीं हुई।

Orai, Jalaun | Jul 1, 2026

MORE NEWS

संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ, जनप्रतिनिधियों ने दिखाई हरी झंडी

उरई। जनपद में संचारी रोगों की रोकथाम और जनजागरूकता के लिए बुधवार से विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की शुरुआत की गई। कलेक्ट्रेट परिसर से जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. घनश्याम अनुरागी, सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा, जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय, मुख्य विकास अधिकारी केके सिंह और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एच.एन. प्रसाद ने आशा, एएनएम, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं स्कूली छात्र-छात्राओं की जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान की शपथ भी दिलाई गई।

रैली के माध्यम से लोगों को स्वच्छता अपनाने, जलभराव रोकने, मच्छरों के प्रजनन स्थलों को नष्ट करने, साफ पेयजल का उपयोग करने, व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखने तथा बुखार या अन्य लक्षण होने पर तुरंत स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करने का संदेश दिया गया।

जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. घनश्याम अनुरागी ने कहा कि संचारी रोगों की रोकथाम में जनसहभागिता सबसे महत्वपूर्ण है। वहीं सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने इसे जनस्वास्थ्य से जुड़ा जनआंदोलन बताते हुए सभी से अभियान में सक्रिय सहयोग की अपील की।

जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने बताया कि 1 जुलाई से शुरू हुए विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत गांव-गांव और वार्ड-वार्ड साफ-सफाई, फॉगिंग, एंटी लार्वा छिड़काव, घर-घर स्वास्थ्य जागरूकता और दस्तक अभियान प्रभावी ढंग से चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य उपचार से पहले बचाव और रोकथाम सुनिश्चित करना है।

इस अवसर पर स्वास्थ्य, बाल विकास एवं पुष्टाहार, बेसिक शिक्षा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, आशा, एएनएम, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं।

संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ, जनप्रतिनिधियों ने दिखाई हरी झंडी उरई। जनपद में संचारी रोगों की रोकथाम और जनजागरूकता के लिए बुधवार से विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की शुरुआत की गई। कलेक्ट्रेट परिसर से जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. घनश्याम अनुरागी, सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा, जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय, मुख्य विकास अधिकारी केके सिंह और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एच.एन. प्रसाद ने आशा, एएनएम, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं स्कूली छात्र-छात्राओं की जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान की शपथ भी दिलाई गई। रैली के माध्यम से लोगों को स्वच्छता अपनाने, जलभराव रोकने, मच्छरों के प्रजनन स्थलों को नष्ट करने, साफ पेयजल का उपयोग करने, व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखने तथा बुखार या अन्य लक्षण होने पर तुरंत स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करने का संदेश दिया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. घनश्याम अनुरागी ने कहा कि संचारी रोगों की रोकथाम में जनसहभागिता सबसे महत्वपूर्ण है। वहीं सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने इसे जनस्वास्थ्य से जुड़ा जनआंदोलन बताते हुए सभी से अभियान में सक्रिय सहयोग की अपील की। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने बताया कि 1 जुलाई से शुरू हुए विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत गांव-गांव और वार्ड-वार्ड साफ-सफाई, फॉगिंग, एंटी लार्वा छिड़काव, घर-घर स्वास्थ्य जागरूकता और दस्तक अभियान प्रभावी ढंग से चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य उपचार से पहले बचाव और रोकथाम सुनिश्चित करना है। इस अवसर पर स्वास्थ्य, बाल विकास एवं पुष्टाहार, बेसिक शिक्षा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, आशा, एएनएम, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं।

Orai, Jalaun | Jul 1, 2026

जालौन में अवैध कब्जे पर प्रशासन का बुलडोजर, ग्राम समाज की भूमि कराई गई अतिक्रमण मुक्त

जालौन। जनपद के कालपी तहसील क्षेत्र के लमसर गांव में ग्राम समाज की भूमि पर किए गए अवैध कब्जे और निर्माण के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण ध्वस्त कर दिया।

बताया गया कि ग्रामीणों द्वारा लगातार की जा रही शिकायतों के बाद प्रशासन ने मामले का संज्ञान लिया। इसके बाद एसडीएम, तहसीलदार, कानूनगो, लेखपाल तथा पुलिस बल की संयुक्त टीम की मौजूदगी में अभियान चलाया गया और सरकारी भूमि पर किए गए अवैध निर्माण को हटाकर जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।

ग्रामीणों का आरोप था कि ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जा कर निर्माण कराया गया था। शिकायतों के आधार पर प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर जांच के बाद बुलडोजर कार्रवाई की। इस दौरान पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा और पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा या निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भविष्य में भी ऐसे मामलों में नियमानुसार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पूरा मामला जनपद जालौन की कालपी तहसील क्षेत्र के लमसर गांव का है।

जालौन में अवैध कब्जे पर प्रशासन का बुलडोजर, ग्राम समाज की भूमि कराई गई अतिक्रमण मुक्त जालौन। जनपद के कालपी तहसील क्षेत्र के लमसर गांव में ग्राम समाज की भूमि पर किए गए अवैध कब्जे और निर्माण के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण ध्वस्त कर दिया। बताया गया कि ग्रामीणों द्वारा लगातार की जा रही शिकायतों के बाद प्रशासन ने मामले का संज्ञान लिया। इसके बाद एसडीएम, तहसीलदार, कानूनगो, लेखपाल तथा पुलिस बल की संयुक्त टीम की मौजूदगी में अभियान चलाया गया और सरकारी भूमि पर किए गए अवैध निर्माण को हटाकर जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। ग्रामीणों का आरोप था कि ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जा कर निर्माण कराया गया था। शिकायतों के आधार पर प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर जांच के बाद बुलडोजर कार्रवाई की। इस दौरान पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा और पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा या निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भविष्य में भी ऐसे मामलों में नियमानुसार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पूरा मामला जनपद जालौन की कालपी तहसील क्षेत्र के लमसर गांव का है।

Orai, Jalaun | Jul 1, 2026

"बहुत सहा है, अब नहीं सहेंगे... बुंदेलखंड लेकर रहेंगे।"

पूर्व सांसद गंगाचरण राजपूत ने बुंदेलखंड की विभिन्न समस्याओं समेत अन्य मुद्दों को लेकर प्रेस वार्ता की। सुनिये क्या कहा पूर्व सांसद गंगाचरण राजपूत ने।

Ganga Charan Rajput Brijbhushan Rajput

वीडियो प्राप्त: गंगाचरण राजपूत फेसबुक हैंडल

"बहुत सहा है, अब नहीं सहेंगे... बुंदेलखंड लेकर रहेंगे।" पूर्व सांसद गंगाचरण राजपूत ने बुंदेलखंड की विभिन्न समस्याओं समेत अन्य मुद्दों को लेकर प्रेस वार्ता की। सुनिये क्या कहा पूर्व सांसद गंगाचरण राजपूत ने। Ganga Charan Rajput Brijbhushan Rajput वीडियो प्राप्त: गंगाचरण राजपूत फेसबुक हैंडल

Orai, Jalaun | Jul 1, 2026

हर बच्चा स्कूल, हर सपना साकार: जालौन में स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ

उरई (जालौन)। नए शैक्षिक सत्र 2026-27 के अवसर पर बुधवार को जनपद में 'स्कूल चलो अभियान' का शुभारंभ किया गया। कलेक्ट्रेट परिसर से जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. घनश्याम अनुरागी, सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा, जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय, मुख्य विकास अधिकारी केके सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रिंकू सिंह राही तथा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विकास चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रैली को रवाना किया।

रैली के माध्यम से लोगों को प्रत्येक बच्चे का विद्यालय में नामांकन कराने, नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रति जागरूक किया गया।

इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने कहा कि शिक्षा समाज और राष्ट्र के विकास की सबसे मजबूत नींव है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने की अपील करते हुए कहा कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि विद्यालय से बाहर बच्चों का सर्वे कर उनका शीघ्र नामांकन कराया जाए तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, सुरक्षित विद्यालय वातावरण और छात्रहित की सभी सरकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विकास चौधरी ने बताया कि अभियान के तहत जनपद के सभी विकास खंडों में जागरूकता रैलियां, नामांकन अभियान, जनसंपर्क कार्यक्रम और अभिभावक संवाद आयोजित किए जाएंगे, ताकि शत-प्रतिशत नामांकन का लक्ष्य हासिल किया जा सके।

हर बच्चा स्कूल, हर सपना साकार: जालौन में स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ उरई (जालौन)। नए शैक्षिक सत्र 2026-27 के अवसर पर बुधवार को जनपद में 'स्कूल चलो अभियान' का शुभारंभ किया गया। कलेक्ट्रेट परिसर से जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. घनश्याम अनुरागी, सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा, जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय, मुख्य विकास अधिकारी केके सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रिंकू सिंह राही तथा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विकास चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रैली को रवाना किया। रैली के माध्यम से लोगों को प्रत्येक बच्चे का विद्यालय में नामांकन कराने, नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने कहा कि शिक्षा समाज और राष्ट्र के विकास की सबसे मजबूत नींव है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने की अपील करते हुए कहा कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि विद्यालय से बाहर बच्चों का सर्वे कर उनका शीघ्र नामांकन कराया जाए तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, सुरक्षित विद्यालय वातावरण और छात्रहित की सभी सरकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विकास चौधरी ने बताया कि अभियान के तहत जनपद के सभी विकास खंडों में जागरूकता रैलियां, नामांकन अभियान, जनसंपर्क कार्यक्रम और अभिभावक संवाद आयोजित किए जाएंगे, ताकि शत-प्रतिशत नामांकन का लक्ष्य हासिल किया जा सके।

Orai, Jalaun | Jul 1, 2026