उरई में खाकी की नाक के नीचे गुंडाराज! मंदिर और कोचिंग के पास युवक की तालिबानी पिटाई, शराबियों का अड्डा बना अजनारी रोड... VIDEO VIRAL! 🔥
उरई के राम नगर अजनारी रोड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसको देखकर ऐसा लग रहा है जैसे यहाँ कानून का इकबाल पूरी तरह खत्म हो चुका है। जहाँ एक तरफ संघ कार्यालय, मंदिर और बच्चों की कोचिंग है, ठीक वहीं बगल में खुले शराब के ठेके ने पूरे इलाके को नरक बना दिया है। मंदिर जाने वाली महिलाएं और छात्र रोजाना यहाँ होने वाले हुड़दंग से खौफजदा हैं।
हद तो तब हो गई जब डिप्टी गंज चौकी और सीओ (CO) आवास से महज 100 कदम दूर कुछ लड़कों ने एक युवक को लाठी-डंडों से सरेराह बेरहमी से पीट दिया। यह खौफनाक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। जनता पूछ रही है कि आखिर इन गुंडों को किसका शह प्राप्त है?
बड़ा सवाल: क्या डीएम और एसपी जालौन इस अवैध हुड़दंग पर हंटर चलाएंगे या पुलिस क्वार्टर के बगल में यूं ही सरेआम कानून पिटता रहेगा?
नोट- यह एक वायरल वीडियो है, दबंग स्वर इसकी सत्यता की पुष्टि नही करता है।
#OraiCrime #AnjanariRoad #LawAndOrder #JalaunPolice #DMJalaun #SPJalaun #UPPolice #yogiadityanathfanclub
Orai, Jalaun | Jun 4, 2026