महरौनी: ग्राम सुकाड़ी में श्मशान घाट के अभाव में ग्रामीणों को खुले में शवों का दाह संस्कार करना पड़ रहा है
ग्राम सुकाड़ी में श्मशान घाट के अभाव में ग्रामीणों को मृतकों के शवों का बरसात के दौरान खुले आसमान के नीचे दाह संस्कार करना पड़ रहा है।जिसके चलते लगातार भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।उन्होंने इसके संबंध में कई बार ग्राम पंचायत सहित अन्य संबंधित जिम्मेदारों को अवगत कराया है।परंतु श्मशान का निर्माण न होना कागजी विकास की पोल खोल रहा है।