देवसर: देवसर महाविद्यालय में बेहतर शिक्षा के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जाएंगी - विश्वामित्र पाठक
महाविद्यालय देवसर में महाविद्यालय भवन एवं बहुउद्देशीय हॉल का निर्माण कार्य (लागत 9.89 करोड़) का उद्घाटन एवं गीता महोत्सव का आयोजन क्षेत्रीय विधायक मा. श्री विश्वामित्र पाठक जी के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। सर्वप्रथम मां सरस्वती जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण पूजन पश्चात शिला पट्टिका का अनावरण किया गया।