देवसर: बरगवां क्षेत्र के श्रृंगी ऋषि वृद्ध आश्रम में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन ने कंबल वितरित किए
विश्व मानवाधिकार दिवस के उपलक्ष में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन के पदाधिकारी द्वारा सिंगरौली जिले के बरगवां थाना क्षेत्र के कनई ग्राम में स्थित श्रृंगी ऋषि वृद्ध आश्रम में पहुंचकर कंबल व ऊनी वस्त्र का वितरण किया इस दौरान संगठन के राष्ट्रीय महासचिव अमित तिवारी ने कहा कि कंबल वितरण पूरे 1 महीने तक चलता रहेगा।