देवसर: हिंडालको महान में मानवाधिकार दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
हिंडालको महान ने मानवाधिकार दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य कर्मचारियों, और स्थानीय समुदाय को मानवाधिकारों के महत्व और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना था।कार्यक्रम की शुरुआत गेट नंबर 1 पर हुई, जहां सुरक्षा बल प्रमुख रिटायर्ड कर्नल गौरव चतुर्वेदी ने मानवाधिकारों के महत्व को समझाया।