देवसर: लामिदह से फुलझर मार्ग पर महान नदी पर पुल का निर्माण होगा, 15 गांवों के लोगों को होगा लाभ: विधायक देवसर
प्रदेश एवं केन्द्र सरकार समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। कोई भी गांव विकास से वंचित नही रहेगा। उक्त कथन देवसर विधायक राजेन्द्र मेश्राम ने आज लामीदह से फुलझर मार्ग में महान नदी पर पुल एवं सड़क निर्माण कार्य के भूमि पूजन अवसर पर मुख्य अतिथ्यि की आसंदी से उपस्थित समूह को संबोधित करते हुये बोल रहे थे।