देवसर: केवाईसी और डीबीटी के नाम पर ₹3100 निकाल लिए, पीड़ित ने जियावन थाने में शिकायत दर्ज कराई
जियावन थाना क्षेत्र के ग्राम पुरवा निवासी केशव प्रसाद कोल पिता रामलखन कोल ने थाने में शिकायत दर्ज करायी कि रितेश कुमार मिश्रा पिता ओम प्रकाश मिश्रा, रामकुमार मिश्रा पिता श्यामसुन्दर मिश्रा निवासी पहाड़ी थाना सिहावल जिला सीधी के दिनांक 03 दिसंबर को गांव में आये और डीबीटी एवं केवाईसी करने की बात कहकर पीड़ित से अंगुठा लगवाया खाता नंबर लिया निकाल लिया ₹31 सौ रुपए