सहसवान: दहगवाँ ब्लॉक क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय कोठा में बिजली न होने का मामला गरमाया
राष्ट्रीय भ्रष्टाचार दमन परिषद, भारत के जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र यादव ने विद्युत उपकेंद्र नाधा के जेई को ज्ञापन सौंपकर विद्यालय में तत्काल बिजली कनेक्शन चालू कराने की मांग की।ज्ञापन में कहा गया कि बिजली न होने से छात्रों की डिजिटल पढ़ाई, स्मार्ट बोर्ड, पंखे और पेयजल व्यवस्था प्रभावित हो रही है।स्थायी कनेक्शन होने तक वैकल्पिक विद्युत व्यवस्था कराई जाये।