अब ऐसे भी दिन देखने पडेगें कि विपक्ष का नहीं सत्ता पर काबिज कैबिनेट मंत्री अदने से कर्मचारियों पर आरोप लगाते हुये धरने पर बैठेंगे
मतलब आपका असर दबदबा और आदेश शून्य
मामला बताया जा रहा है कि विनोद साहनी हत्याकांड के विरोध में प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद लखनऊ में पोस्टमार्टम हाउस पर धरने पर बैठ गये
उनके साथ VIP पार्टी के मुखिया मुकेश साहनी और सपा एमएलसी राजपाल कश्यप भी धरने पर बैठे
इस दौरान पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद और हत्यारों को फांसी दो, हत्यारों के घर बुलडोजर चलाओ के नारे भी लगे
एसपी गोंडा से फोन पर मंत्री जी ने चौकी इंचार्ज व अन्य पुलिसकर्मियों को सस्पेंड करने को कहा
साथ ही बोले 3 महीने से टॉर्चर किया जा रहा था और आपके दरोगा-पुलिस बयान बदलवा रहे थे
विनोद साहनी को गोंडा में गोली मारने पर इलाज के दौरान लखनऊ में मौत हो गयी।
#follower #nonfollowers