सुजानगढ़: घुंघरुओं की झंकार से गूंजा तेरापंथ सभा भवन, जवड़ा बंधुओं ने कथक से बांधा समां
सुजानगढ़। आदर्श परिवर्तन मोर्चा के तत्वावधान में तेरापंथ सभा भवन में कथक नृत्य गुरु कन्हैयालाल जवड़ा की स्मृति में सांस्कृतिक संध्या आयोजित हुई। भवदीप जवड़ा और चेतन जवड़ा ने जयपुर घराने की शास्त्रीय कथक प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। घुंघरुओं की झंकार, लयकारी और भाव-भंगिमाओं के अनूठे समन्वय ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया।