देवबंद: देवबंद में आशा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, एसडीएम को सीएमओ के नाम सौंपा ज्ञापन, मानदेय बढ़ाने की मांग
देवबंद में मानदेय बढ़ाने समेत विभिन्न मांगों को लेकर शनिवार दोपहर दो बजे आशा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।उन्होंने उपजिलाधिकारी के माध्यम से जिला चिकित्सा अधीक्षक को ज्ञापन भेजकर मांगों पर जल्द कार्रवाई की अपील की। आशा कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं और अभियानों में लगातार जिम्मेदारी निभा रही हैं।