बलरामपुर: स्कूली बच्चों/छात्र-छात्राओं को पुलिस कार्यशैली की अनोखी झलक, हुआ स्टूडेंट्स पुलिस एक्सपीरिएंशल लर्निंग प्रोग्राम
30 मार्च रविवार 12 बजे थाना कोतवाली नगर के नोडल अधिकारी उ0नि0 वसी अहमद द्वारा स्टूडेंट्स पुलिस एक्सपीरिएंशल लर्निंग (SPEL) प्रोग्राम के तहत जिले के कॉलेज के छात्र-छात्राओं को आमंत्रित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को पुलिस के कार्यों और दायित्वों की जानकारी देना तथा पुलिस और समाज के बीच समन्वय स्थापित करना है।