बलरामपुर: भारतीय नव वर्ष के उपलक्ष्य में आर्य वीर दल ने निकाली शोभायात्रा
30 मार्च शनिवार 11 बजे आर्य वीर दल ने आर्य समाज के स्थापना के 150 वर्ष पूरे होने पर नव वर्ष अर्थात चैत्र शुक्ल प्रतिपदा पर विशाल शोभायात्रा निकाला।शोभा यात्रा में गुरुकुल श्रावस्ती में आर्य वीर दल का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे बच्चों सहित लगभग डेढ़ सौ आर्य वीरों ने भाग लिया।शोभायात्रा में यज्ञ हवन व आर्य वीर दल ने विभिन्न वीरता करतब का प्रदर्शन किया।