बलरामपुर: थाना गौरा क्षेत्र में घायल मिली महिला की घटना का पुलिस ने किया खुलासा, मुठभेड़ में 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
30 मार्च रविवार 3:30 बजे बलरामपुर पुलिस द्वारा ग्राम महरी भोजपुरी के निकट राप्ती नदी के किनारे मिली घायल महिला की सनसनी खेज घटना का सफल अनावरण किया गया।पुलिस मुठभेड़ में दो अभियुक्त गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त कर उपकरण व मोबाइल बरामद किया गया मोबाइल के पासवर्ड के लिए जमीन दिखाने के बहाने महिला को मारा गया और मृत्यु जान कर राप्ती नदी के किनारे फेंका गया था।