बलरामपुर: सदर विधायक पलटू राम ने कोड़री में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों को संबोधित किया
30 मार्च रविवार को 2 बजे सदर विधायक पलटू राम यशोदा लॉर्ड बुद्धा पब्लिक स्कूल कौड़री में आयोजित वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में सम्मिलित हुए तथा छात्र छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने बच्चों से कहा कठिन परिश्रम कर अपने लक्ष्य को प्राप्त करें परिश्रम का कोई विकल्प नहीं है। इस अवसर विधायक तुलसीपुर कैलाशनाथ शुक्ला,शासकीय अधिवक्ता पवन शुक्ला भी मौजूद रहे।