उतरौला: श्री दत्त गंज थाना क्षेत्र के शेरपुर कपोआ निवासी महिला ने विपक्षी पर मारपीट करने का लगाया आरोप, केस दर्ज
थाना प्रभारी श्री दत्त गंज द्वारा 26 जनवरी शाम 5:00 बजे जानकारी देते हुए बताया गया की शेरपुर कपोआ निवासी महिला ने तहरीर देकर बताया कि उसकी परचून की दुकान है जिस पर उधारी मांगने पर न देने पर विपक्षी गण द्वारा उसे मारा पीटा गया एवं भद्दी भद्दी गाली दी गई पड़ोस के लोगों ने बीच बराव कराया है, बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले जांच की जा रही है।