उतरौला: विधायक राम प्रताप वर्मा ने भाजपा कार्यालय उतरौला में गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण किया
26 जनवरी सुबह 9,30 विधायक उतरौला राम प्रताप वर्मा ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौराहा स्थित भाजपा कार्यालय में राष्ट्रध्वज फहराकर इस गौरवशाली राष्ट्रीय पर्व का उत्सव मनाया।गणतंत्र दिवस न केवल हमारे संविधान के प्रति आस्था का प्रतीक है, बल्कि यह हमें अपने अमर सेनानियों के बलिदान को स्मरण कर ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की संकल्पना को साकार करने की प्रेरणा भी देता है।