उतरौला: श्री दत्त गंज ब्लॉक प्रमुख हेमंत जायसवाल ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में किया प्रतिभाग
26 जनवरी रविवार को ब्लॉक प्रमुख हेमंत जायसवाल ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर सुबह 9:00 बजे से शाम 7:00 तक क्षेत्र के विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया। विकासखंड परिसर में स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के याद में बनाए गए स्मारक पर नमन किया तथा क्षेत्र में विभिन्न विद्यालयों में आयोजित कार्यक्रमों में प्रतिभाग कर छात्र-छात्राओं का उत्साह वर्धन किया।