उतरौला: दारी चौराहा में आयोजित अखिल भारतीय दंगल प्रतियोगिता में विधायक पलटू राम ने पहलवानों को सम्मानित किया
25 जनवरी शनिवार को दोपहर 3 बजे ग्राम दारी चौरा(नई बस्ती)में स्व०अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में ओम प्रकाश त्रिगुणायत मण्डल अध्यक्ष श्रीदत्तगंज द्वारा आयोजित अखिल भारतीय कुश्ती दंगल प्रतियोगिता कार्यक्रम में विधायक पलटू राम ने पहलवानों को सम्मानित किया। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद उतरौला प्रतिनिधि अनूप चंद्र गुप्ता भी मौजूद रहे।