कालपी: अकबरपुर इटौरा के युवक को मजदूरी का झांसा देकर तमिलनाडु ले जाकर बनाया बंधक, प्रताड़ित करने पर तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Kalpi, Jalaun | Aug 19, 2026 आटा थाना क्षेत्र में रोजगार दिलाने के नाम पर तमिलनाडु ले जाकर युवक को बंधक बनाने, जबरन काम कराने और मारपीट कर प्रताड़ित करने के आरोप में पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए बुधवार दोपहर 4 बजे जानकारी दी है। अकबरपुर इटौरा निवासी 70 वर्षीय मां की शिकायत पर आरोपी अभयकीत, उसके चालक राहुल और विशाल के खिलाफ कार्रवाई की गई है।