प्रयागराज: साकेत अस्पताल के पास भदोही पुलिस द्वारा विजय मिश्रा के दामाद की करोड़ों की प्रॉपर्टी गैंगस्टर एक्ट में किया गया कुर्क
आज बुधवार को जनपद भदोही पुलिस टीम द्वारा प्रयागराज के अल्लापुर साकेत अस्पताल के पास बाहुबली विधायक विजय मिश्रा द्वारा अपराध से अर्जित कर बनाई गई संपत्ति को अपने दामाद के नाम पर क्रय किया गया था जिसको जिला मजिस्ट्रेट भदोही के निर्देशन पर भदोही पुलिस टीम द्वारा गैंगस्टर एक्ट के तहत डुगडुगी बजाकर कुर्क किया गया है जिसकी अनुमानित कीमत ₹ 35 करोड़ 5 लाख आंकी गई है