हरदोई: हरदोई में लेनदेन के विवाद में कार चालक ने बाइक सवार 2 युवकों को मारी टक्कर, सीसीटीवी वीडियो आया सामने
Hardoi, Hardoi | Sep 30, 2025 हरदोई के कोतवाली शहर क्षेत्र के सर्कुलर रोड पर लेनदेन के विवाद में कार चालक ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी।कार से टक्कर मारने का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। सीसीटीवी वीडियो में देखा जा सकता है कि कार चालक बाइक सवार युवक को टक्कर मार कर गिरा देता है और फिर पीछे से उसे रोकने के लिए बाइक से आ रहे दूसरे शख्स को भी कार से टक्कर मारकर गिरा देता है।