हरदोई: बिजली के खंभों पर लगाए 'आई लव मोहम्मद' के पोस्टर और बैनर, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Hardoi, Hardoi | Sep 30, 2025 सण्डीला पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है जिसने बिजली के खम्बों पर आई लव मोहम्मद के पोस्टर और बैनर लगाए थे। दरसल सण्डीला पुलिस को सूचना मिली कि कस्बे में बिजली के खम्बो पर आई लव मोहम्मद के पोस्टर और बैनर लगे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पोस्टर व बैनर उतरवाए।