हरदोई: कोतवाली देहात पुलिस ने दो मोटरसाइकिलों के साथ शातिर चोर को किया गिरफ्तार
Hardoi, Hardoi | Sep 30, 2025 जानकारी के अनुसार 28 सितंबर को कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम भरिगवां निवासी विवेक ने पुलिस को तहरीर दी थी कि वह अपनी बाइक को जी.डी.सी तिराहे स्थित एक दुकान पर खडी करके कुछ काम से गये थे, वापस आने पर बाइक चोरी हो चुकी थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात पर केस दर्ज किया और जांच शुरू की। घटना का संज्ञान लेकर एसपी ने घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीम लगाई थी।