हरदोई: दहेलिया गांव में घर में सो रही मां-बेटी को सांप ने काटा, दोनों की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Hardoi, Hardoi | Sep 30, 2025 हरदोई के पिहानी कोतवाली क्षेत्र के दहेलिया गांव में शिवचरन की पत्नी नन्ही देवी और उसकी बेटी कोमल घर में सो रही थी उसी दौरान दोनों को सांप ने काट लिया। सांप के काटने के बाद नन्ही देवी की हालत बिगड़ने लगी परिजन उन्हें सीएचसी लेकर पहुंचे जहां पर हालत गम्भीर होने पर हरदोई के मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया गया।